सोनाक्षी सिन्हा को बचपन में ही हो गया था सच्चा प्यार, इस वजह से बना लीं दूरियां

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं अब पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा का सिक्का चलता है, बड़े से बड़ा डायरेक्टर भी अब उनको अपनी फिल्म में साइन करने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से अपनी पहचाने जाने वाली अभिनेत्री का नाम इन दिनों बॉलीवुड की टॉप टेन अभिनेत्रियों में गिना जाता है, जो इस समय अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त हैं।
आपको बता दें की सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल है जोकी सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए अपनी हर पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ की हर बाते शेयर करती रहती है। सोनाक्षी सिन्हा का मानना है की वह इस जरिए से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। इसलिए वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच हमेशा ही चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं।
लेकिन इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है जिसकी वजह है सोनाक्षी के हालही में दिए इंटरव्यू बता दें की सोनाक्षी सिन्हा ने एक मीडिया इंटर्व्यू में बात करते हुए बताया की उनको प्यार आसानी से नही होता लेकिन बचपन में वो अपने एक क्लास के बच्चे के साथ प्यार में पड़ गयी थी। लेकिन वो रिलेशन कुछ ज़्यादा नही चल पाया चूँकि सोनाक्षी का बॉय फ़्रेंड ग़लत कामों की सोनाक्षी से ज़िद्द करता था।
लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को ये बात कही ना कही खटकती थी। सोनाक्षी सिन्हा बताती है की उनके पिता को उन्होंने उस लड़के के बारे में सब बता दिया था और फिर शत्रूघन ने सोनाक्षी से उस लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी। हालाँकि सोनाक्षी बताती है की दिखने में वो लड़का बेहद खूबसूरत और सोनाक्षी से कई गुना इंटेलिजेंट भी था। यही कारण था की वह उस लड़के के प्यार में पड़ गई थी।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने लीड़ रोल निभाया था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। अब बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की तो सोनाक्षी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।