सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्यार में पार की सारी हदें, अब अपना सरनेम भी बदलने को है तैयार

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं अब पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा का सिक्का चलता है, बड़े से बड़ा डायरेक्टर भी अब उनको अपनी फिल्म में साइन करने के लिए तैयार रहता है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड की टॉप टेन अभिनेत्रियों में आता है जो अपनी एक फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।
तो वहीं बॉलीवुड में अगर सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती का अगर बात की जाए तो वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्री है. जो अपनी खूबसूरती से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं, बता दें की सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी उन अभिनेत्रियों में शामिल है जोकि सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। जिसके चलते वह अपने फैंस के बीच हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
यह बात तो आप सभी को पता है की सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है, हालही में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर यह बात सामने आयी थी की सोनाक्षी सिन्हा ने सलीम खान के बेटे से सगाई कर ली है और अब वह जल्द ही शादी शादी करके सलीम खान के घर की बहु बनने वाली हैं, जिसके वजह से सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड़ हो रही थी।
लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह कंफर्म कर दिया है कि वह सलमान खान के दोस्त जहीर इकबाल के साथ ही रिश्ते में है। बताया जा रहा है कि जबसे सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते की बात को कबूल कर लिया है, तब से ही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे बेहद नाराज हैं और उनसे बात भी नहीं कर रहे। हालांकि सोनाक्षी ने यह कह दिया है कि उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता और अब बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने नाम के आगे से सरनेम भी बदलने को भी तैयार है।
अब बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की तो साल 2021 में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भुज द प्राइड’ में नज़र आई थीं। जल्द ही वे फिल्म डबल एक्स एल में नज़र आएंगी। यह फिल्म समाज में लंबे समय से चल रहे बॉडीवेट स्टीरियोटाइप पर सवाल उठाती है, जिसे बहुत ही ह्यूमरस अंदाज में दर्शाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और न्यू दिल्ली में बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई है।