सोनाक्षी बोलीं-पापा के कारण हूं कुंवारी, नहीं ढूंढ रहे लड़का

बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद की शादी को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड है। अपनी शादी को लेकर हाल ही में सोनाक्षी ने ऐसा कुछ कहा है जिससे उनका दर्द साफ छलक रहा है। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने अब तक खुद को कुंवारी रहने का जिम्मेदार खुद के पिता को बताया है।
पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर दिया बयान
बॉलीवुड की नामी और सफल एक्ट्रेस में शामिल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के नाम से आगे बढ़कर खुद की बॉलीवुड में मजबूत पहचान बना ली है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने एक दर्द भरे बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई है, जो कि उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर दिया है। चलिए आपको बताते है पिता को लेकर सोनाक्षी ने ऐसा क्या कुछ कहा है।
‘पिता नहीं करा रहे शादी’
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कहा है कि वह आधी से भी ज्यादा बूढ़ी हो चुकी है, लेकिन फिर भी उनके पिता उनकी शादी नहीं करवा रहे है और उन्हें घर में बैठाकर रखे है। अगर सीधे शब्दों में बोला जाए तो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभी तक शादी ना होने का या बोल सकते है कि कुंवारी रहने का जिम्मेदार अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को ठहराया है।
‘पापा से बोल-बोलकर थक चुकी, लड़का ढूंढ लो’
सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से शादी नहीं कर पा रही है। सोनाक्षी का कहना है कि वह अपने पिता को बोल-बोलकर थक चुकी है कि उनके लिए लड़का ढूंढ ले और उनकी शादी करवा ले। सोनाक्षी ने बताया कि इतनी बार बोलने के बाद भी उन पर कोई भी असर नहीं हुआ और अगर आज 35 साल की उम्र में अगर वह कुंवारी है तो इसके ज़िम्मेदार उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ही है।