श्रद्धा कपूर चेहरे पर घूंघट डाल बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। गत दिनों श्रद्धा कपूर के फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ने रोहन संग अपने 4 वर्ष के रिश्ते को समाप्त कर लिया है। इसी बीच एक वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
इस वीडियो में श्रद्धा कपूर लाल जोड़े में दुल्हन बनी बेहद सुंदर लग रही हैं। अभिनेत्री ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद साक्षा किया हैं। जिसपर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो श्रद्धा कपूर की वेडिंग का नहीं है, बल्कि यह Melorra ज्वेलरी का विज्ञापन वीडियो है।
जिसमें अभिनेत्री दुल्हन कपूर बनी श्रद्धा कपूर ज्वेलरी का प्रचार करती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-”मुझे सोना पहनना बेहद पसंद है, लेकिन काम पूरा होने के बाद इसे बंद करने का विचार मुझे पसंद नहीं। इसलिए मैं उन सभी गहनों के बारे में बताना चाहती हूं जिन्हें आप हर दिन पहन सकते हैं और दिखावा कर सकते हैं।
इस वीडियो में श्रद्धा कपूर लाल जोड़े में बेहद सुंदर दिख रही है और हैवी नेकलेस, माथा पट्टी और इयररिंग्स उनके लुक्स को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। वर्क फंट की बात की जाये तो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बेहद ही जल्द मूवी लव रंजन में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास नागिन और चालबाज इन लंदन जैसी मूवीज भी हैं। वैसे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में श्रद्धा कपूर शूमार हैं। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं।