खूबसूरती के मामले में करिश्मा-करीना को टक्कर देती हैं शशि कपूर की पोती, देखिए फोटोज़

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान का बहुत बड़ा नाम है फिल्म का एक सबसे पुराना और बड़ा परिवार है. कपूर खानदान ही है जिसकी पांचवीं पीढ़ी भी बॉलीवुड में कमाल कर रहीं हैं और आज भी कपूर खानदान का बड़ा नाम है. कपूर खानदान में अगर सबसे बड़े नाम की बात की जाए जिसने बॉलीवुड में काफी ज्यादा धमाल मचाया उनमे सबसे पहले राज कपूर का नाम आता है हिंदी सिनेमा में शोमैन के नाम से मशहूर हुए राज कपूर के तीन बेटे है।
रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर, शशी कपूर चारो ने बॉलीवुड में काम किया है। और ऋषि कपूर को तो अभिनेता के रुप में अपार सफ़लता हासिल की। अगर पांचवी पीढ़ी की बात की जाए तो करीना कपूर खान और रणबीर कपूर के रूप में फैन्स का दिल जीत रही है. वहीं अपने दादा राजकपूर के पदचिन्हो पर चलते हुए उनके पोते-पोतियों करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर ने भी फिल्मी पर्दे पर धूम मचाया. और अपने खानदान का नाम रोशन किया है. वहीं नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर है।
लेकिन आज हम बात करने वाले हैं कपूर खानदान की उस बेटी के बारे में जो खूबसूरती में अपनी कज़िन सिस्टर्स करिश्मा, रिद्धिमा और करीना की तरह ही हैं. मगर लाइम लाइट से काफी ज्यादा दूर ही रहती हैं। दरअसल हम राजकपूर के छोटे भाई शशि कपूर की पोती शायरा कपूर की बात कर रहे हैं आपको बता दें कि शशि कपूर ने विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर कंडेल से शादी रचाई थी. जिनके तीन बच्चे थे उनमें से शायरा लॉरा कपूर बेहद सुंदर हैं और लुक्स के मामले में बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है।
दरअसल कपूर फैमिली के क्रिसमस पार्टी पर वो अपने चाचा करण कपूर के साथ दिखाई दी थी। शायरा के पिता कुणाल कपूर ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन वो कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सके. शशि कपूर के सबसे बड़े बेटे कुणाल कपूर ने बॉलीवुड फिल्म आहिस्ता – आहिस्ता में काम किया, लेकिन वो बॉलीवुड में करियर नहीं बना सके थे, वहीं आगर बात शायरा कपूर की कि जाए तो उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नही हैं।