PHOTOS: काली साड़ी में मोनालिसा की अदाएं देखकर उनके पति नहीं कर पाए खुद को काबू

अक्सर भोजपुरी मूवीज की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। जहां वो अपने दिलकश अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में मोनालिसा को ब्लैक साड़ी में देख फैंस आहें भर रहे हैं। लोगों को मोनालिसा का यह देसी अवतार बेहद पसंद आया।
हाल ही में अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं जिनमें वो काली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को अभिनेत्री का हॉट और देसी स्टाइल बेहद पसंद आ रहा है।
अभिनेत्री ने प्लेन ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी जिसपर पतला रेड कलर का बॉर्डर था। इस सिंपल साड़ी को अभिनेत्री ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। रेड लिप्स, स्ट्रेट हेयर और खूबसूरत इयररिंग्स के साथ मोनालिसा ने अपने देसी हॉट लुक को कम्पलीट किया था। हाथों में ब्लैक चूड़ियां और माथे पर छोटी सी बिंदी मोनालिसा के इंडियन लुक में चार चांद लगा रही थी।
इंटरनेट पर मोनालिसा की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस लगातार उनकी फोटोज पर कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। उनके पति विक्रांत ने भी मोनालिसा की फोटोज पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। आपको बता दें कि अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी मूवीज के अलावा टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कर चुकी हैं।
वहीं, फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने हैं. उन्हें लाखों लड़कियां ट्रेंड सेटर के रूप में भी देखती हैं। अभिनेत्री मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 5.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फैंस को अभिनेत्री का हर अंदाज पसंद आता है।