PHOTOS: अभिनेत्री निया शर्मा का फेयर मेकअप देख चौंके लोग, बोले ये इतनी गोरी कैसे?

सोशल मीडिया पर एक नाम निया शर्मा आज वो किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। निर्या शर्मा ने अपनी सुंदरता के दम पर ये मुकाम हासिल किया हैं। उनकी अदाएं देखकर फैंस कायल हो जाते हैं। आपको बता दें कि सेंसेशनल ब्यूटी निया शर्मा के आपने अभी तक कई ग्लैमरस लुक देखे होंगे। निया शर्मा का लेटेस्ट लुक सामने आया है जिसमें वह बला सी खूबसूरत लगी हैं। चार्मिंग डीवा निया गुरुवार को एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां निया शर्मा का सिजलिंग लुक देखने को मिला, ब्लैक कटआउट गाउन में निया स्टनिंग लगीं।
निया शर्मा का लुक तो काफी ग्लैमरस है इसमें कोई दो राय नहीं है। निया शर्मा ने ऑफ शोल्डर साइड कट आउट गाउन में अपना स्वैग दिखाया। निया शर्मा के इस बोल्ड फैशन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने लुक को ब्लैक ग्लव्ज, डार्क ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, काजल, रेड बोल्ड लिपस्टिक और हैवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया।
निया शर्मा के ग्लैमरस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभिनेत्री का फेयर मेकअप समझ नहीं आया। निया शर्मा का मेकअप काफी हैवी है। जो कैमरे पर साफ दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री निया शर्मा के मेकअप से लोग खुश नहीं हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा क्यों वे गोरा दिखने की इतनी कोशिश करती नजर आईं।
उनके इस लुक पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
वैसे यूजर्स उन्हें काली कहकर बुलाते हैं, लेकिन इस बार लोग निया को ये टैग नहीं दे पाएंगे। क्योंकि तस्वीरों और वीडियोज में निया शर्मा बेहद ही गोरी दिखाई दे रही है। लोग यूजर्स को मेकअप की दुकान बता रहे हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- इतनी गोरी कैसे हो गई। एक शख्स ने लिखा- सस्ती मलाइका। लोगों का यह भी कहना था कि कोई उर्फी से फैशन क्लास ले रहा है।
लोग निया शर्मा को नई उर्फी बता रहे हैं। किसी ने निया को उर्फी की बहन बताया है। एक यूजर ने लिखा- ब्लैक रंग में निया ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। आपको बता दें कि निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की फैशन क्वीन हैं। निया शर्मा के लुक्स वायरल रहते हैं। निया शर्मा का स्वैग और ग्लैम लुक फैंस के बीच ट्रेंड करता है। निया शर्मा भी ट्रोलिंग की चिंता नहीं करतीं और अपने सिजलिंग लुक्स से फैंस को ट्रीट देती रहती हैं।