VIDEO: मोनालिसा ने ऐसे लचकाई अपनी कमरिया, जोरदार डांस देख फैंस बोले-वाह कड़क डांसर

भोजपुरी मूवीज से मशहूर हईं मोनालिसा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम बन गया हैं। अपने अभिनय और बोल्ड अंदाज के चलते वे आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ मोनालिसा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इंटरनेट पर उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज देखने को अक्सर मिल ही जाती हैं। इसके अलावा वो डांस वीडियोज भी जमकर शेयर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
एक बार फिर मोनालिसा ने ट्रेंड फॉलो करते हुए फिल्म निकम्मा के टाइटल ट्रैक पर कमरिया लचकाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने व्हाइट शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स हाई नेक येलो टॉप पहना हुआ है। इस कूल और स्टाइलिश लुक में मोनालिसा निकम्मा किया इस दिल ने सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।
अभिनेत्री मोनालिसा की एनर्जी देखते ही बन रही है और फैंस भी खुद को तारीफें करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक फैंस ने मोनालिसा की तारीफ में लिखा, 'वाह कड़क डांसर' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप जैसा कोई नहीं। आपको बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर चल रहे हर ट्रेंड को फॉलो करती हैं और फैंस को अपडेट देती रहती हैं।
कुछ वीडियोज में उनके पति विक्रांत भी दिखाई देते हैं तो कुछ में वो अकेले ही महफिल लूटती दिखाई देती हैं। अभिनेत्री मोनालिसा के चाहने वालों को उनका हर एक अंदाज खूब पसंद आता है और वो दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री मोनालिसा ने नाच पंजाबन और अपने पति के सात रंगी सारी पर ट्रेंड फॉलो करते हुए वीडियोज शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।