सैफ अली खान से नहीं बल्कि इस अभिनेता से शादी करना चाहती थी करीना कपूर, जानिए…

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री करीना कपूर को आज कौन नहीं पहचानता उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से करोडों लोगों का दिल जीता है. बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर आए दिन सुर्खियों पर छाई रहती हैं. करीना कपूर अपने एटीट्यूड और बोल्ड लुक के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है इतना ही नहीं वह अपनी फिल्मों को लेकर भी अपने फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं।
यह बात तो आप सभी जानते हैं की करीना कपूर ने जीवन साथी के रूप में बॉलीवुड के बहुत बड़े अभिनेता सैफ अली खान को चुना जिनके पहले से ही दो बच्चो के पिता थे. करीना कपूर इस समय मीडिया में काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है ऐसा इसलिए क्योंकि हालहि में सैफ अली खान से शादी करने के चंद साल बाद ही करीना कपूर उन्हें छोड़कर बॉलीवुड के नामी अभिनेता अर्जुन कपूर से शादी करने के लिए तैयार हो गई थी।
बल्कि खुद करीना कपूर ने ही बोली है. करीना कपूर ने यह बयान खुद दिया था कि वह सैफ को छोड़कर अर्जुन कपूर से शादी करना चाहती है. हुआ कुछ ऐसा था कि करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ एक फ़िल्म करी थी जिसका नाम कि एंड का था. इस फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया था कि अर्जुन और सैफ में कोंन अच्छा है जिसका जवाब देते हुए करीना ने कहा कि मन करता है कि अर्जुन से शादी कर लू. करीना कपूर ने यह बयान बिल्कुल मजाक में दिया था और बाद में यह भी कहा था कि सैफ और अर्जुन की तुलना नही कर सकते है क्योंकि दोनो ही अपनी जगह अच्छे है।
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इरफान खान और राधिका मदान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था। जल्द ही वह आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी। फिल्म में करीना और आमिर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, उनकी किटी में हंसल मेहता की अनटाइटल्ड नेक्स्ट और सुजॉय घोष की मर्डर मिस्ट्री भी है।