अनुष्का शर्मा फिर दे सकती है खुशखबरी, विराट कोहली लेकर पहुंचे अस्पताल

इंडियन स्टार क्रिकेट विराट कोहली और उनकी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा चर्चाओं में बने रहते है। विराट और अनुष्का की जोड़ी को ‘विरूष्का’ के नाम से भी जाना जाता है। विराट और अनुष्का दोनों के दुनियाभर में करोड़ों चाहने वाले लोग है। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह एक्टिव रहते है। इसी कारण इनकी हर नई फोटो—वीडियो के लिए इनके फैंस ‘विरूष्का’ को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट रहते है। अब आप सोच रहे होंगे कि आज के आर्टिकल में हम विराट और अनुष्का की बात क्यो कर रहे है, तो आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा जल्द ही फिर से खुशखबर दे सकती है। आगे आपको बताते है क्या है इस बात से जुड़ी पूरी सच्चाई।
मालदीप में छुट्टियां मनाकर लौटे
दरअसल पिछले दिनों विराट कोहली जहां नेशनल क्रिकेट टीम से छुट्टी लेकर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे थे। वही अनुष्का शर्मा ने भी अपनी फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर विराट कोहली के साथ मालदीप जाने का प्लान बनाया। इन दोनों ही खूबसूरत जोड़ी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंच गई। वहां से हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा खूबसूरत अंदाज में नजर आई, वहीं विराट कोहली हमेशा की तरह डैशिंग नजर आ रहे थे।
इंडिया पहुंचते ही जाना पड़ा अस्पताल
अब हाल ही में विराट कोहली अनुष्का शर्मा का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे दोनों इंडिया पहुंचते ही अस्पताल का चक्कर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आगे आपको बताते है कि ऐसा क्या हुआ, जो इंडिया पहुंचते ही दोनों को अस्पताल जाना पड़ा।
तबीयत खराब होने पर अनुष्का को विराट ले गए हॉस्पिटल
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि मालदीव से लौटते ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद कई लोग यह कयास लगा रहे थे कि अनुष्का शर्मा दोबारा मां बनने वाली है। लेकिन दरअसल जैसे ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत पहुंचे वैसे ही अनुष्का शर्मा की तबीयत थोड़ी सी खराब हो गई इसके बाद यह दोनों कपल अस्पताल के चक्कर काटते दिखे थे।
वामिका है ‘विरूष्का’ की प्यारी बेटी
आपको बता दे कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक साथ बहुत खूबसूरत नजर आती है। इन दोनों ने 2018 में शादी की थी और इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी वामिका भी है। हालांकि आज तक यह दोनों अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं लेकिन आए दिन मीडिया कर्मी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करते ही रहते हैं।