शादी से पहले इन 5 मर्दों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है अनुष्का शर्मा

जोहेब यूसुफ
बॉलीवुड में आने से पहले अनुष्का शर्मा मॉडलिंग किया करती थी। इस दौरान बेंगलुरु में उनकी मुलाकात रैंप मॉडल जोहेब यूसुफ से हुई। इसके बाद दोनों ने 2 साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, बाद में लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप होने के चलते दोनों के बीच खटास आने लगी और दोनों अलग हो गए।
सुरेश रैना
जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। एक बार तो सुरेश रैना ने यह भी कहा था कि वह अनुष्का शर्मा से प्यार करते हैं। दरअसल, अनुष्का के भाई भी नेशनल लेवल खिलाड़ी रह चुके हैं इसलिए वह क्रिकेट की दुनिया के लोगों से अक्सर जुड़ी हुई रहती थी। इस दौरान उनकी मुलाकात सुरेश रैना से हुई और दोनों की दोस्ती के चर्चे खूब रहे थे।
रणवीर सिंह
फिल्म बैंड बाजा और बारात में एक साथ काम करने के दौरान अनुष्का को अपने को एक्टर रणवीर सिंह से प्यार हो गया था। दोनों ने एक साथ तीन फिल्में की। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी हिट रही है। कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद अनुष्का शर्मा का पहला पर रणवीर सिंह से ही रहा था। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों की राह अलग हो गई। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने एक साथ काम किया।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के लिंक अप्स की खबरें काफी वायरल हुई थी। लेकिन दोनों की मानें तो अनुष्का और रणबीर बहुत अच्छे दोस्त हैं और अनुष्का उन्हें बॉलीवुड में अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। दोनों ने कुछ साल पहले फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ भी साथ में की थी।
अर्जुन कपूर
कुछ साल पहले अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा को भी कई बार एक साथ सपोर्ट किया गया था। जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा भी काफी वायरल हुई थी। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कभी भी पुष्टि नहीं की थी। दोनों आज भी अच्छे दोस्त है और अर्जुन अक्सर उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते हैं।