मोनोकनी में 47 साल की करिश्मा कपूर ने दिखाई अपनी अदाएं, तस्वीर देखकर फैंस हुए क्लीन बोल्ड

एक दौर ऐसा भी था, जब बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट मूवीज दी थी। इनकी मूवीज के लोग इस कदर दीवाने थे, कि रिलीज होते ही पहला शो देखने जाते थे। इनकी सुंदरता के लोग दीवाने थे, वहीं इनका अभिनय तो कमाल का था ही। आपको बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर छाई हुई हैं।
उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह है उनकी हॉट फोटोज। आपको बता दें कि 47 साल की करिश्मा कपूर ने मोनोकनी में अपनी हॉट फोटोज शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी हैं। इनकी फोटोज पर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी खूबसूरती वक्त के साथ बढ़ रही है।
खूबसूरती तो छोड़िए करिश्मा का अंदाज तो और भी ज्यादा बोल्ड होता जा रहा है. यकीन नहीं आता तो एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट फोटो देख लीजिए। आपके भी पसीने छूट जाएंगे। अभिनत्री करिश्मा कपूर अपनी थ्रोबैक तस्वीर में पूल में सुकून के पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री करिश्मा ब्लैक मोनोकनी में सुपर सिजलिंग लग रही हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर की तस्वीर बैक साइड से ली गई है।
ब्लैक मोनोकनी में एक्ट्रेस अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर की तस्वीर के बैकग्राउंड में खूबसूरत लोकेशन उनकी फोटो में चार चांद लगा रही है। मोनोकनी में अभिनेत्री को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हैं। अभिनेत्री की तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। करिश्मा को आखिरी बार अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'Mentalhood' में देखा गया था।